
IND Vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड से घर में कभी नहीं हारी भारतीय टीम... 13वीं सीरीज का पहला मैच कल से
AajTak
India Vs New Zealand 1st Test: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दोनों भारत दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला कल (16 अक्टूबर) से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच सुबह 9.30 से शुरू होगा. जबकि टॉस ठीक आधे घंटे पहले यानी 9 बजे होगा.
India Vs New Zealand 1st Test: बांग्लादेश को टेस्ट और टी20 सीरीज में रौंदने के बाद अब भारतीय टीम अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. पहला मुकाबला कल (16 अक्टूबर) से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो सुबह 9.30 से शुरू होगा.
न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इस बार दोनों टीमों के बीच 13वीं टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. जबकि कीवी टीम की कमान टॉम लैथम संभाल रहे हैं.
जसप्रीत बुमराह IN, कौन होगा OUT? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ये हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11
पहली दो सीरीज में कीवी टीम को करारी हार मिली
कीवी टीम ने पहली बार 1955 में भारत का दौरा किया था, तब उसे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी. इस सीरीज के तीन मुकाबले ड्ऱॉ रहे थे. इसके बाद न्यूजीलैंड टीम 1965 में भारत आई और इस बार भी उसे एक भी टेस्ट जीतने का मौका नहीं मिला. तब भारत ने 4 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से हराया था. 3 टेस्ट ड्रॉ रहे थे.
फिर 4 साल बाद यानी 1969 में एक बार कीवी टीम ने भारत का दौरा किया और इस बार भारतीय जमीन पर उसने पहला टेस्ट जीता. इस बार न्यूजीलैंड 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रही थी. एक मैच इस बार भी ड्रॉ रहा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









