
IND vs NZ 1st T20 T20: पृथ्वी शॉ को मिलेगा चांस? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 27 जनवरी को रांची में खेला जाना है. सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि पृथ्वी शॉ को इस पहले टी20 मुकाबले में चांस मिलता है या नहीं. पृथ्वी शॉ की अरसे बाद टीम में वापसी हुई है. भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से यह टी20 मुकाबला खेला जाएगा.
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में एकतरफा अंदाज में 3-0 से मात दी थी. वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें टी20 सीरीज पर जा टिकी हैं. टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या करने जा रहे हैं. वहीं इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.
देखा जाए तो इस समय टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट सर्वोच्च प्राथमिकता नहीं है और उसका पूरा ध्यान वनडे विश्व कप पर है. इसलिए भारतीय टीम मैनेजमेंट फिलहाल युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 टीम ज्यादातर वही प्लेयर शामिल हैं जिन्हें अगले साल के टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी स्क्वॉड में जगह मिलने की संभावना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कुल 3 मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 27 जनवरी को पूर्व कप्तान एमएस धोनी के गृहनगर रांची में खेला जाना है.
पृथ्वी शॉ को मिलेगा पहले टी20 में चांस?
सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में चांस मिलता है या नहीं. पृथ्वी शॉ की अरसे बाद टीम में वापसी हुई है. पृथ्वी शॉ ने कुछ दिनों पहले ही रणजी ट्रॉफी मुकाबले में असम के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ तिहरा शतक (379 रन) जड़ा था. देखा जाए तो शुभमन गिल और ईशान किशन के रहते पृथ्वी शॉ को पहले टी20 के लिए प्लेइंग-11 में शायद ही जगह मिले.
ऐसा प्रतीत होता है कि श्रीलंका के खिलाफ इस महीने आयोजित टी20 सीरीज के दौरान प्लेइंग-11 में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों को ही पहले टी20 में मौका मिलेगा. यानी कि ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग करने आएंगे. वहीं राहुल त्रिपाठी को तीसरे नंबर पर मौका मिल सकता है. वहीं सूर्या चौथे और हार्दिक पंड्या पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आ सकते हैं. इसके बाद दीपक हुड्डा और वॉशिंगटन सुंदर को आजमाए जाने की संभावना है. बाकी के चार स्पॉट विशेषज्ञ गेंदबाजों के लिए रहेंगे.
दोनों देशों के बीच आमने-सामने का रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









