
Ind Vs Nz 1st T20: 'मुझे खुद सारी सीटें साफ करनी पड़ीं...', भारत-न्यूजीलैंड मैच पर भड़का कमेंटेटर
AajTak
टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है. वेलिंग्टन में भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश में धुल गया. मैदान में इस दौरान पूर्व क्रिकेटर खराब व्यवस्था को लेकर भड़क गए.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच वेलिंग्टन में आयोजित हुआ. बारिश की वजह से मैच अपने तय वक्त पर शुरू नहीं हो पाया. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जो ब्रेक हुआ था, फैन्स को उम्मीद थी कि पहले मैच में कुछ धमाका देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वेलिंग्टन में इस बीच पहले टी-20 मैच के दौरान कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर साइमन डुल खफा नज़र आए. साइमन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह कमेंट्री बॉक्स की गंदी सीटें दिखा रहे थे.
@Sportsfreakconz @martindevlinnz Another great reason to play here at @skystadium . I have just cleaned all the seats in our commentary area so our overseas guests can sit down. What a shambles of a place. Embarrassing. #welcometoNZ pic.twitter.com/Xnpz5BihcI
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यहां खेलने का एक और बेहतरीन कारण है. मैंने बस अभी ही कमेंट्री बॉक्स की सभी सीटें खुद साफ की हैं, ताकि हमारे विदेशी मेहमान बैठ सकें. क्या बदहाल जगह है, शर्मनाक. न्यूजीलैंड में स्वागत है. आपको बता दें कि ऐसा अक्सर देखा जाता है कि खराब व्यवस्था को लेकर पूर्व क्रिकेटर्स या दर्शक खफा होते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड जैसे देश में जो अपनी सुव्यवस्था के लिए प्रसिद्ध है. इस तरह की व्यवस्था हर किसी के लिए हैरान करने वाली है.
मैच से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए क्लिक करेंपहले टी-20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिकपहले टी-20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलेन, डेवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डिरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार) • पहला टी-20: 18 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (वेलिंग्टन) • दूसरा टी-20: 20 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (माउंट माउनगनुई) • तीसरा टी-20: 22 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (नेपियर) • पहला वनडे: 25 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (ऑकलैंड) • दूसरा वनडे: 27 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (हैमिल्टन) • तीसरा वनडे: 30 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (क्राइस्टचर्च)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








