
Ind Vs Nz 1st T20: बारिश के बीच वॉलीबॉल खेलने लगे भारत-न्यूजीलैंड के प्लेयर, छाता पकड़े दिखे कमेंटेटर
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज़ का आगाज़ हो रहा है. वेलिंग्टन में पहले टी-20 मैच से पूर्व झमाझम बारिश हुई, ऐसे में खिलाड़ी टाइमपास के दौरान वॉलीबॉल खेलते हुए दिखाई दिए.
टी-20 वर्ल्ड कप की हार को भुलाकर टीम इंडिया एक नए मिशन पर है. युवा कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड में हैं, जहां पर तीन मैच की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है. शुक्रवार को पहला टी-20 मैच वेलिंग्टन में हुआ, लेकिन इस दौरान बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. मैच शुरू होने से पहले ही वेलिंग्टन में झमाझम बारिश हुई. बारिश के कारण मैच कुछ देर के लिए टला तो इस दौरान खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ा. वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले से पहले खिलाड़ी आपस में ही गेमिंग का लुत्फ उठाते नज़र आए. भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी यहां साथ में वॉलीबॉल खेलते हुए, बातें करते हुए नज़र आए.
A bit of fun with @BCCI during the rain delay☔️ Fingers crossed the rain passes soon 🤞 #NZvIND #CricketNation pic.twitter.com/axJqJpJPw6
#TeamIndia and New Zealand team enjoy a game of footvolley as we wait for the rain to let up.#NZvIND pic.twitter.com/8yjyJ3fTGJ
तस्वीरों में केन विलियमसन, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, संजू सैमसन समेत अन्य कई प्लेयर्स देखने को मिल रहे हैं और दोनों ही टीमों की मस्ती जारी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









