
IND vs NZ 1st ODI: श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड को धोने की बारी... पहले वनडे में ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
AajTak
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडेे सीरीज का आज (18 जनवरी) पहला मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर भी निगाहें होंगी. इस मुकाबले से पहले ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (बुधवार) हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 हराया है. ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया का लक्ष्य अब न्यूजीलैंड को भी मात देकर मोमेंटम बरकरार रखने पर होगा. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा.
ईशान मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे
पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर सबकी निगाहें होंगी. श्रीलंका सीरीज में एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेलने वालेे ईशान किशन को प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी. कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात कि पुष्टि की है कि ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करेंगे. केएल राहुल इस सीरीज का पार्ट नहीं हैं ऐसे में ईशान किशन को विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी संभालनी होगी. ईशान अब तक दस वनडे में से तीन में मध्यक्रम में उतर चुके हैं तो उन्हें इस क्रम पर बल्लेबाजी का भी अनुभव है.
क्लिक करें- विराट का 74वां शतक लगते ही फैन ने रचाई शादी, पूरा किया ये वादा
इस मुकाबले में शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना तय है. शुभमन गिल ने तीन मैचों में 70, 21 और 116 रन बनाए. टीम में शामिल दूसरे विकेटकीपर केएस भरत के चुने जाने की संभावना कम है क्योंकि केएल राहुल की गैर मौजूदगी में उन्हें कवर के तौर पर ही रखा गया है. इस साल होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए हर मुकाबला अहम है और भारत श्रीलंका के खिलाफ वाली लय को कायम रखना चाहेगा.
सूर्यकुमार यादव पर भी होंगी निगाहें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








