
Ind Vs Nz: ‘मशीन नहीं हैं खिलाड़ी…’, क्या हर फॉर्मेट के लिए अलग होगी टीम? द्रविड़-रोहित ने बताया प्लान
AajTak
न्यूजीलैंड के साथ टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. दोनों ने टीम इंडिया के भविष्य को लेकर बात की, साथ ही टी-20 टीम बनाने को लेकर अपना प्लान बताया.
Ind Vs Nz, Rahul Dravid, Rohit Sharma: टी-20 वर्ल्डकप में बुरे प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही है. टीम इंडिया के नए कोच राहुल द्रविड़ और नए टी-20 कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम किस फॉर्मूले पर काम करेगी, इसको लेकर कोच-कप्तान ने अपना-अपना प्लान रखा. राहुल द्रविड़ ने कहा कि वर्क लोड मैनेजमेंट एक बड़ी चुनौती है, जिससे निपटना हमारा काम है. ‘मशीन नहीं हैं खिलाड़ी’ कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि वर्कलोड मैनेजमेंट अब क्रिकेट का हिस्सा हो गया है, ये फुटबॉल की तरह हो गया है जहां लंबे सीजन में खिलाड़ी हर मैच नहीं खेलता है. राहुल बोले कि ये कैसे मैनेज होगा, टीम के अंदर या सीरीज में आराम देकर ये आगे तय होगा. इस मसले पर रोहित शर्मा ने कहा कि खिलाड़ी मशीन नहीं हैं कि वो आएं और लगातार मैच खेलते रहें, खिलाड़ियों को रेस्ट मिलना जरूरी है ताकि वो फ्रेश होकर खेल सकें. कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें टी-20 में अपने खेल के तरीके को सही करना होगा. हमने लंबे वक्त से भले ही आईसीसी टूर्नामेंट ना खेला हो, लेकिन हमने बतौर टीम बेहतर प्रदर्शन किया है. अभी भी टीम में कई कमियों को दूर करने की जरुरत है, वो हर टीम में होता है. रोहित शर्मा ने कहा कि हम किसी दूसरी टीम की तरह काम नहीं करना चाहते हैं, बल्कि अपनी टीम का खुद का एक तरीका बनाना चाहते हैं. टी-20 कैप्टन रोहित शर्मा बोले कि जो खिलाड़ी आ रहे हैं, वो अलग-अलग रोल प्ले करते हैं, ऐसे में टीम इंडिया में उनका रोल अलग हो सकता है. इसलिए हमें उन्हें भारतीय टीम के लिए तैयार करना होगा, क्योंकि यही मायने रखता है. इसमें कुछ वक्त लग सकता है, कुछ मैच के बाद भी ये हो सकता है. लेकिन हम तैयार हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









