
IND vs NED T20 WC: प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने के लिए उतावले दिखे सूर्या, बोले- लाओ भैया...
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रनों से मात दी. नीदरलैंड के खिलाफ टीम की जीत में बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का अहम रोल रहा. सूर्यकुमार यादव ने 25 बॉल का सामना करते हुए नाबाद 51 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी के लिए सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर आयोजित हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार (27 अक्टूबर) को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 56 रनों से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ग्रुप-2 के प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल नंबर-1 पर आ गया है. अब भारतीय टीम अपने तीसरे मुकाबले में 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी.
सूर्युकमार ने खेली धमाकेदार पारी
नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की जीत में सूर्यकुमार यादव का अहम रोल रहा. सूर्यकुमार यादव ने महज 25 गेंदों में नाबाद 51 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा. खास बात यह कि सूर्या ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.
इस पारी के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अवॉर्ड सेरेमेनी में तो सूर्या ने अपने व्यवहार से सबों का ध्यान आकर्षित किया. दरअसल जब घोषणा हुई कि वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं तो सूर्या ने फैन से कहा, 'लाओ भैया दे दो.' सूर्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
सूर्या ने कहा, 'जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो स्थिति बेहद सरल थी. मुझे उस समय केवल रनगति में इजाफा करना था. मैंने एक बॉल को डिफेंस करने के बाद खुलकर अपने शॉट्स खेले. मंशा साफ थी कि हमें प्रति ओवर 8-10 रन बनाने होंगे ताकि बड़ा स्कोर बनाया जा सके और गेंदबाज इसे डिफेंड कर पाएं. चीजें जिस तरह हुईं, उससे मैं काफी खुश हूं. कोहली के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आया.'
सूर्या का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








