
IND vs NED T20 WC: अपनी ही बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं रोहित शर्मा, नीदरलैंड पर जीत के बाद दिया ये बयान
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए नीदरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 56 रनों से पराजित किया. टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की. हालांकि रोहित अपनी बैटिंग से उतने खुश नहीं दिखाई दिए. रोहित ने इस मुकाबले में 53 रनों की पारी खेली थी.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. गुरुवार (27 अक्टूबर) को सिडनी में खेले गए मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से मात दी. रोहित ब्रिगेड ने नीदरलैंड को जीत के लिए 180 रनों का टारगेट दिया था. जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर्स में नौ विकेट पर 123 रन ही बना पाई. भारतीय टीम की जीत में उसके बल्लेबाजों एवं गेंदबाजों का शानदार योगदान रहा.
जीत के बाद रोहित ने टीम के प्रदर्शन को सराहा
मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की. हालांकि रोहित अर्धशतकीय पारी खेलने के बावजूद अपनी बैटिंग से उतने खुश नहीं दिखाई दिए. रोहित ने नीदरलैंड की तारीफ करते हुए माना कि सुपर-12 स्टेज के लिए क्वालिफाई करना डच टीम के लिए शानदार उपलब्धि रही, जिसका क्रेडिट मिलना चाहिए.
रोहित शर्मा ने कहा, 'जब आपसे जीतने की उम्मीद की जाती है, तो दबाव बहुत अधिक होता है. यह हमारे लिए लगभग बिल्कुल सही मुकाबला था. हम यह नहीं कहेंगे कि शुरुआत में हम परेशान थे, विकेट स्टार्टिंग में स्लो था जिसके चलते शुरुआती ओवर्स में अपने शॉट नहीं खेल सके. गेंद के साथ हम शानदार रहे.'
मैं अपनी बैटिंग से खुश नहीं: रोहित
रोहित ने आगे कहा, 'मैंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे मैं पूरी तरह खुश नहीं हूं, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह एक बेहतरीन पारी थी. कुछ रन बनाना मेरे लिए अच्छा रहा. रन आने चाहिए, चाहे वे अच्छे दिखें या खराब कोई फर्क नहीं पड़ता. उस आत्मविश्वास को बनाए रखना महत्वपूर्ण है. जिस तरह से नीदरलैंड ने सुपर 12 के लिए क्वालिफाई किया है, उसका श्रेय उन्हें जाता है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








