
Ind Vs Ire T20: रफ्तार नहीं बवाल, भुवनेश्वर कुमार ने डाली 208 KMPH स्पीड से बॉल? चकरा गए फैन्स
AajTak
भुवनेश्वर कुमार ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में ज़बरदस्त बॉलिंग की. इस दौरान उनकी बॉलिंग की स्पीड 200 KMPH के पार दिखाई गई. ये देख फैन्स चकरा गए, इसके पीछे सच क्या है जानिए..
भारत और आयरलैंड के बीच रविवार को पहला टी-20 मुकाबला खेला गया. बारिश से बाधित इस मैच में टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की. मैच के पहले ही ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिससे क्रिकेट फैन्स का सिर ही चकरा गया. जब भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार बॉलिंग करने आए, तब उनकी एक बॉल की स्पीड 208 KMPH दिखाई दी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि, ऐसा स्पीडोमीटर की गलती की वजह से हुआ था. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बॉलिंग चुनी थी, भुवनेश्वर कुमार ने भारत की ओर से बॉलिंग की शुरुआत की. पारी की पहली बॉल की स्पीड 201 KMPH दिखाई गई, इसके बाद एक बॉल की स्पीड 208 KMPH दिखाई गई.
#IREvIND Bhuvi bowling with 208 km/h 😭😭😭 pic.twitter.com/e9pTkYT5nb
ऐसा स्पीडोमीटर में गलती की वजह से हुआ. लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके खूब मज़े भी लिए. फैन्स ने लिखा कि शोएब अख्तर, उमरान मलिक सब भुवनेश्वर की स्पीड के आगे फेल हो गए. इसका स्क्रीनशॉट भी काफी वायरल हुआ और मीम्स तैयार हुए.
WORLD RECORD BROKEN Bhuvi broken his own record by bowling at 208 kmph. Bhuvi launching rockets today. This is unbelievable#indvsire #IREvIND pic.twitter.com/FFvzLGfPsN
Shoaib Akhtar, Umran Malik who??? Bhuvi just bowled the fastest ball ever.🤣🤣 Real pic, just took ss pic.twitter.com/2wDDDJQ6gK
भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में वैसे ज़बरदस्त बॉलिंग की और टीम इंडिया को पहले ही ओवर में सफलता दिलाई थी. भुवनेश्वर ने इस मैच में 3 ओवर में 16 रन दिए और एक विकेट लिया. शुरुआत में भुवनेश्वर की स्विंग होती बॉलिंग को खेलना आयरलैंड के लिए मुश्किल हो रहा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









