
Ind Vs Ire 1st T20: युजी का कमाल...हुड्डा का धमाल, पढ़ें भारत-आयरलैंड टी-20 का पूरा रिकैप
AajTak
आयरलैंड के खिलाफ जारी दो मैच की टी-20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारत की जीत हुई है. कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराया.
युवा कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में आयरलैंड पहुंची टीम इंडिया ने अपने दौरे की शुरुआत जीत के साथ की है. डबलिन में हुए दो मैच की टी-20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. बारिश से बाधित हुए इस मैच में जमकर रन भी बरसे, फिर भी भारत ने आसानी से इस मैच को अपने नाम किया और सीरीज़ में 1-0 से बढ़त बना ली.
भारत-आयरलैंड के बीच खेले गए इस पहले टी-20 मैच में क्या-क्या खास हुआ, पूरा रिकैप पढ़कर जानिए... • बारिश की वजह से मैच करीब ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ. इस वजह से सिर्फ 12-12 ओवर्स का खेल हो पाया. टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया था. • भारत की ओर से उमरान मलिक ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया. आईपीएल में धमाल मचाने वाले उमरान का डेब्यू यादगार नहीं रहा, उन्हें सिर्फ एक ही ओवर मिला जिसमें उन्होंने 14 रन लुटवा दिए. • 12 ओवर के मैच में आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 108 का स्कोर बनाया. आयरलैंड के हैरी टेक्टर ने सिर्फ 32 बॉल में 64 रनों की पारी खेल दी. इस पारी में उन्होंने 6 चौके, 3 छक्के जमाए.
.@HoodaOnFire was the pick of the #TeamIndia batters and was our top performer from the second innings 💥#IREvIND pic.twitter.com/jsZsjxbTZ5
• टीम इंडिया की ओर से युजवेंद्र चहल ने जबरदस्त बॉलिंग की. उन्होंने अपने कोटे के तीन ओवर में सिर्फ 11 रन दिए और एक विकेट भी झटका. • भारत ने इस टारगेट को सिर्फ 9.4 ओवर्स में ही हासिल कर लिया. टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन और दीपक हुड्डा ओपनिंग करने आए थे.
• ईशान किशन ने 11 बॉल में 26 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव पहली बॉल पर ही आउट हो गए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









