
IND vs IRE: हाय री किस्मत! बैटिंग देखने मुंबई से डबलिन पहुंचा फैन... पहली बॉल पर आउट हुआ ये स्टार
AajTak
सूर्यकुमार यादव चोट से उबरने के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे थे. लेकिन उनकी वापसी सुखद नहीं रही और वह पहली ही गेंद पर पवेलियन चलते बने.
टीम इंडिया ने आयरलैंड दौरे का दमदार आगाज किया है. रविवार को डबलिन में खेले गए मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को सात विकेट से मात दे दी. इस शानदार जीत के बाद भारत ने दो मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली. इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर भी निगाहें थीं जो चोट के बाद वापसी कर रहे थे.
हालांकि सूर्यकुमार यादव फैन्स की उम्मीदों टर खरे नहीं उतर पाए और पहली ही गेंद पर (गोल्डन डक) आउट हो गए. सूर्यकुमार को क्रेग यंग ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. खास बात यह है कि सूर्यकुमार की बैटिंग देखने के लिए एक क्रिकेट फैन मुंबई से डबलिन पहुंंचा था. उस फैन ने हाथों में एक पोस्टर लिया हुआ था, जिसपर लिखा था, 'मुंबई से डबलिन तक बस सूर्यकुमार को खेलते हुए देखने के लिए.
टेक्टर ने जड़ा था अर्धशतक
मुकाबले की बात करें, तो बारिश की वजह से मुकाबले को 12-12 ओवरों का कर दिया गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 108 रन बनाए. आयरलैंड के हैरी टेक्टर ने 33 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रनों की नाबाद पारी खेली. वही एल. टकर ने 18 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट चटकाए.
दीपक हुड्डा की शानदार पारी
जवाब में भारतीय टीम ने 9.2 ओवरों में तीन विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया. ओपनिंग करने उतरे दीपक हुड्डा ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली. वहीं, ईशान किशन ने 26 और हार्दिक पंड्या ने 24 रनों का योगदान दिया. आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









