
IND vs HKG Asia Cup: KL राहुल ने जड़ा ऐसा सिक्स, स्टैंड्स में बॉल के साथ सेल्फी लेने लगे फैन्स
AajTak
भारतीय पारी के दौरान जब केएल राहुल ने छक्का लगाया तो फैन्स ने गेंद के साथ सेल्फी ली. वैसे केएल राहुल हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए और पूरी इनिंग्स के दौरान संघर्ष करते दिखे. राहुल ने 39 बॉल का सामना करते हुए 36 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तो राहुल खाता भी नहीं खोल पाए थे.
एशिया कप 2022 के चौथे मुकाबले में भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 40 रनों से मात दी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में जहां सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने मैदान पर अपने बल्ले से जलवा दिखाया. वहीं स्टैंड्स में फैन्स का भी जोश देखने लायक था. मुकाबले के दौरान भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए हजारों दर्शक मैदान पर आए थे.
भारतीय पारी के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला जब फैन्स ने गेंद के साथ सेल्फी ली. यह वाकया पारी के चौथे ओवर में हुआ. हारून अरशद की चौथी गेंद पर केएल राहुल ने डीप स्कावयर लेग के ऊपर से गेंद को स्टैंड्स में भेज दिया. फिर वहां मौजूद दर्शकों ने उस बॉल के साथ सेल्फी ली. सोशल मीडिया पर इस वाकये से जुड़ी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है.
केएल राहुल फिर रहे बल्ले से फ्लॉप
केएल राहुल की बात करें तो वह हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और पूरी इनिंग्स के दौरान संघर्ष करते दिखे. राहुल को मोहम्मद गजानफर ने विकेट के पीछे स्कॉट मैकेनी के हाथों कैच आउट कराया. राहुल ने 39 बॉल का सामना करते हुए 36 रनों का योगदान दिया, जिसमें दो छक्के शामिल रहे. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तो राहुल खाता भी नहीं खोल पाए थे.
भारत ने दिया था 193 रनों का टारगेट
मुकाबले में भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को जीत के लिए 193 रनों का टारगेट दिया था. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने दो विकेट पर 192 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने महज 26 बॉल पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली थी जिसमें छह छक्के एवं इतने ही चौके शामिल थे. वहीं विराट कोहली ने 44 बॉल पर 59 रनों का योगदान दिया. कोहली की पारी में तीन छक्के और एक चौका शामिल था. जवाब में हॉन्ग कॉन्ग की टीम पांच विकेट पर 152 रन ही बना सकी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









