
IND vs HKG Asia Cup: पंत-अश्विन को मिलेगा चांस? हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ ये हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
AajTak
टीम इंडिया और हॉन्ग कॉन्ग के बीच आज (31 अगस्त) दुबई क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होना है. हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की नजरें रहने वाली है. यह देखना होगा कि प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होता है या नहीं. पिछले मैच में दिनेश कार्तिक को पंत के स्थान पर मौका मिला था.
एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम दुबई के मैदान पर हॉन्ग कॉन्ग का सामना करने जा रही है. भारत ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित किया था जिसके चलते उसके हौसले काफी बुलंद हैं. वैसे भी कागज पर कमजोर दिखाई दे रही हॉन्ग कॉन्ग टीम को हराने में रोहित ब्रिगेड को कोई खास दिक्कत नहीं आने वाली है.
क्या प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव?
हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर भी नजरें रहने वाली है. यह देखना होगा कि प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होता है या नहीं. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत के स्थान पर दिनेश कार्तिक को चांस मिला था. इसके चलते रवींद्र जडेजा को चौथे नंबर पर उतारा गया था.
भारतीय टीम वैसे विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी. लेकिन यदि टीम मैनेजमेंट कुछ खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला लेती है तो युजवेंद्र चहल और जडेजा के बदले इस मैच में रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई को उतारा जा सकता है. उधर कप्तान रोहित ने साफ तौर पर कहा है कि प्रयोग जारी रहेंगे लिहाजा बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हैरानी का विषय नहीं होगा.
कोहली के पास फॉर्म में लौटने का मौका
विराट कोहली के लिए इस मुकाबले के जरिए फॉर्म में लौटने का शानदार मौका रहेगा. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ जरूर 35 रन बनाए थे, लेकिन वह पूरी इनिंग्स के दौरान आउट ऑफ टच दिखाई पड़े. पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके रोहित और केएल राहुल भी बड़ा स्कोर बनाने के फिराक में होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









