
IND vs HKG Asaia Cup: सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के कायल हुए विराट कोहली, सिर झुकाकर किया सलाम
AajTak
टीम इंडिया ने एशिया कप 2022 के सुपर-चार स्टेज में जगह बना ली है. भारतीय टीम की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने तूफानी पारी खेली. जब भारतीय इनिंग की समाप्ति के बाद सूर्यकुमार यादव डग आउट वापस जा रहे थे तो कोहली का रिएक्शन दिल को छूने वाला था. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
टीम इंडिया ने एशिया कप के सुपर-चार स्टेज में जगह बना ली है. बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को 40 रनों से मात दी. भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को भी पांच विकेट से रौंद डाला था. यदि पाकिस्तानी टीम अब हॉन्ग कॉन्ग को अपने अगले मैच में हरा देती है तो रविवार को फिर से भारत-पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी.
सूर्या के फैन बने विराट कोहली
हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे. सूर्यकुमार यादव ने महज 26 बॉल पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने छह छक्के एवं इतने ही चौके उड़ाए. इनमें से चार छक्के तो सूर्यकुमार ने पारी के आखिरी ओवर मे लगाए. सूर्या का साथ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बखूबी दिया. कोहली और सूर्या ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की नाबाद साझेदारी की.
सूर्यकुमार यादव की तूफानी बैटिंग से विराट कोहली भी काफी प्रभावित दिखाई पड़े. जब भारतीय पारी की समाप्ति के बाद सूर्यकुमार यादव डग आउट वापस जा रहे थे तो कोहली का रिएक्शन दिल को छूने वाला था. किग कोहली ने सूर्या का सिर झुकाकर अभिवादन किया. सोशल मीडिया पर इस वाकये का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
कभी सूर्या-कोहली में हुआ था टकराव
साल 2020 के आईपीएल में सूर्यकुमार यादव और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तत्कालीन कप्तान विराट कोहली के साथ टकराव हुआ था. उस मुकाबले में विराट कोहली के स्लेजिंग करने के बाद सूर्यकुमार ने उन्हें घूरा था. सूर्या का यह रिएक्शन काफी चर्चा का विषय बना था. उस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 164 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल परिस्थिति में 43 गेंदों पर नाबाद 79 रनों की पारी खेली थी. उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने उस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









