
Ind vs Eng World cup Warm-up Live Scores: टीम इंडिया ने जीत टॉस, इंग्लैंड की टीम पहले गेंदबाजी करेगी
AajTak
आईसीसी ओडीआई क्रिकेट वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मुकाबले में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
आईसीसी ओडीआई क्रिकेट वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मुकाबले में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
चूंकि ये वार्म-अप मुकाबला है, ऐसे में दोनों टीमें मुकाबले में 11 से ज्यादा खिलाड़ियों का उपयोग कर रही हैं. इस वॉर्म-अप मुकाबले में शार्दुल ठाकुर बतौर ऑलराउंडर प्रभावित करना चाहेंगे. शार्दुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में गेंद से काफी महंगे साबित हुए थे.
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी.
इंग्लैंड: डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, रीस टॉप्ली, मार्क वुड.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









