
Ind vs Eng, World Cup 2023: वर्ल्ड कप में 20 साल बाद इंग्लैंड को हरा पाएगा भारत? रोहित ब्रिगेड के सामने हैं ये 2 चैलेंज
AajTak
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार (28 अक्टूबर) को ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाना है. भारतीय समयानुसार यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला लखनऊ के मैदान पर दोपहर दो बजे से शुरू होगा.
भारतीय टीम आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपना छठा मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलने जा रही है. भारत-इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला 28 अक्टूबर (रविवार) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय समयानुसार यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला दोपहर दो बजे से शुरू होगा.
भारत-इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद की जा रही है. जहां इंग्लैंड की टीम मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन है, वहीं भारत दो बार वर्ल्ड टाइटल जीत चुका है. ये अलग बात है कि इंग्लैंड अबतक पांच में चार मुकाबले गंवा चुका है और वह सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुका है. दूसरी ओर भारतीय टीम लगातार पांच मुकाबले जीत चुकी है.
आंकड़ों में इंग्लैंड का पलड़ा भारी
खैर, इंग्लैंड से डिफेंडिंग चैंपियन का रूतबा कोई नहीं छीन सकता. चूंकि इंग्लैंड के पास खोने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वो आगे आने वाली टीमों का खेल बिगाड़ सकती है. वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड का मुकाबला यूं भी एकतरफा नहीं होता. इतिहास बताता है कि वर्ल्ड कप में अब भी इंग्लैंड के आंकड़े बेहतर हैं. 8 मैचों में से तीन में भारत जीता है, 4 में इंग्लैंड और 1 मैच टाई रहा है. वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को आखिरी जीत साल 2003 में मिली थी.
पहला चैलेंज: इस मैच में भारत के सामने दो बड़े चैलेंज रहने वाले हैं. भारत के सामने सबसे बड़ा चैलेंज संतुलन बनाने का हैं. हार्दिक पंड्या की जगह गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ही रहेंगे या लखनऊ की कंडीशंस को देखते हुए आर. अश्विन को मौका दिया जाए, इस पर माथापच्ची है. शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 5 विकेट लिए थे. पिछले मैच में फेल होने के बावजूद शायद छठे नंबर पर फिर सूर्यकुमार यादव को ही मौका मिले.
दूसरा चैलेंज: टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में पांचों मैच चेज करते हुए जीता है. ऐसे में यदि भारत को पहले बैटिंग करनी पड़ी, तो यह उसके लिए बड़ा चैलेंज हो सकता है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों खासकर मार्क वुड और क्रिस वोक्स घातक साबित हो सकते हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों लखनऊ की पिच पर शुरुआत में सावधानी बरतनी होगी. भारतीय बल्लेबाजों को हालात को बेहतर भांपते हुए अपनी शैली में बदलाव करना होगा. उन्हें लखनऊ की पिच पर संयम से काम लेना होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









