
IND vs ENG Test Series: टीम इंडिया ने चकनाचूर किया इंग्लैंड का घमंड, सीरीज जीत में हीरो बने ये 5 खिलाड़ी
AajTak
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अजेय बढ़त ले ली है. इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज जीत में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं का भी प्रदर्शन शानदार रहा. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस सीरीज जीत में स्टार परफॉर्मर रहे हैं...
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया. 192 रनों के टारगेट को भारतीय टीम खेल के चौथे दिन (26 फरवरी) चाय से पहले हासिल कर लिया. इस जीत साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली. अब दोनों टीमों के बीच पांचवां एवं आखिरी टेस्ट मैच 7 फरवरी से धर्मशाला में खेला जाएगा.
भारतीय टीम ने अपने घर पर लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती है. भारतीय टीम अपने घर पर आखिरी बार कोई टेस्ट सीरीज नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी. उसके बाद से उसने एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाया है. टीम इंडिया की इस यादगार सीरीज जीत में सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई है. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो इस सीरीज में स्टार परफॉर्मर रहे हैं...
𝗟𝗼𝗻𝗴𝗲𝘀𝘁 𝘄𝗶𝗻 𝘀𝘁𝗿𝗲𝗮𝗸 𝗮𝘁 𝗵𝗼𝗺𝗲 𝗶𝗻 𝗧𝗲𝘀𝘁𝘀 🙌#TeamIndia 🇮🇳 register their 17th successive series win at home 👏👏#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Bh4Tf3H9mz
1. यशस्वी जायसवाल- भारतीय टीम की सीरीज जीत के सबसे बड़े हीरो ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रहे हैं. 22 साल के यशस्वी ने वाइजैग (विशाखापत्तनम) टेस्ट मैच में 209 रनों की पारी खेली थी. फिर राजकोट टेस्ट में भी इस युवा बल्लेबाज ने भारत की दूसरी पारी में 214 रन बना डाले. रांची टेस्ट की दोनों पारियों में भी यशस्वी का प्रदर्शन शानदार रहा. यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब तक 8 पारियों में 655 रन बनाए हैं, जिसमें दो दोहरे शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान यशस्वी का स्ट्राइक-रेट 78.63 और औसत 93.57 का रहा.
2. रवींद्र जडेजा- टीम इंडिया की सीरीज जीत में रवींद्र जडेजा ने अहम रोल निभाया है. जडेजा ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया. जडेजा ने पांच पारियों में 217 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा. गेंदबाजी की बात करें तो जडेजा ने छह पारियों में 17 विकेट चटकाए हैं. वह मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है.
यह भी पढ़ें: वाइजैग, राजकोट और अब रांची... भारत में आकर तहस-नहस हो गया इंग्लैंड का 'बैजबॉल'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








