
IND vs ENG Test Match Team India Squad: इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए चेतेश्वर पुजारा की टीम में वापसी, ये है टीम इंडिया का स्क्वॉड
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की वापसी हुई है. पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में धमाल मचाया हुआ है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज एवं इंग्लैंड के विरुद्ध एक टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टेस्ट टीम में अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल की वापसी हुआ है. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.
टेस्ट टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (वीसी), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
रंग लाई पुजारा की मेहनत
चेतेश्वर पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ हुई दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने चंद महीनों में ही टेस्ट टीम में वापसी कर ली है. ससेक्स के लिए खेलते हुए पुजारा ने कमाल का प्रदर्शन किया है. दाएं हाथ के इस दिग्गज ने 8 पारियों में 120.00 की औसत से 720 रन बनाए, जिसमें में दो दोहरे शतक शामिल थे. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में पुजारा का अनुभव टीम के काफी काम आ सकता है. पुजारा के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की संभावना है.
क्लिक करें- अफ्रीका सीरीज के लिए रोहित-कोहली को आराम, केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, उमरान मलिक की एंट्री
प्रसिद्ध कृष्णा का IPL में शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









