
IND vs ENG Test: एजबेस्टन टेस्ट के लिए बेताब विराट कोहली, जडेजा के साथ पहुंचे स्टेडियम और...
AajTak
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से बर्मिंघम के एजबेस्टन में पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा. पिछले साल खेली गई इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है.
IND vs ENG Test: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले ढाई साल से बड़े स्कोर के लिए तरस रहे हैं. उन्हें अब शुक्रवार (1 जुलाई) से इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में टेस्ट मैच खेलना है. इसके लिए कोहली काफी बेताब नजर आ रहे हैं. इस मैच में कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद है.
विराट कोहली ने खुद एक फोटो शेयर करते हुए संकेत दिया है कि वह अब इस मैच का और इंतजार नहीं कर सकते. कोहली इस फोटो में एजबेस्टन स्टेडियन के ट्रैक पर दौड़ लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
कोहली ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें उनके साथ स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी दौड़ते नजर आ रहे हैं. इस सोशल मीडिया पोस्ट में कोहली ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- एजबेस्टन टेस्ट में दौड़ लगाते हुए!
कोहली की कप्तानी में हुआ था सीरीज का आगाज
बता दें कि इंडिया और इंग्लैंड के बीच पिछले साल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. तब कोरोना मामलों के चलते पांचवां टेस्ट नहीं हो सका था, जो अब खेला जाएगा. फिलहाल, सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त बना रखी है. पिछले साल इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ही टीम इंडिया के कप्तान थे.
Running into the Edgbaston Test! 😃 pic.twitter.com/EOljspzsJz

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








