
IND vs ENG, T20 World Cup 2024: भारत से हार के बाद इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का छलका दर्द, बताया कहां कर दी ढील
AajTak
भारत के हाथों सेमीफाइनल मैच में हार के बाद इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का दर्द छलक पड़ा. जोस बटलर ने कहा कि उनकी टीम ने भारत को 20-25 रन ज्यादा बनाने दिए, जो भारी पड़ गया. इसके साथ ही बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले का भी बचाव किया.
भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंच चुकी है. 27 जून (गुरुवार) को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया. अब फाइनल मैच में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. फाइनल मुकाबला 29 जून को ब्रिजटाउन (बारबाडोस) में खेला जाना है.
हार के बाद जोस बटलर का बड़ा बयान
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत से हार के इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर का दर्द छलक पड़ा. बटलर ने कहा कि उनकी टीम ने भारत को 20-25 रन ज्यादा बनाने दिए, जो भारी पड़ गया. इसके साथ ही बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले का भी बचाव किया.
🗣 The thoughts of the skipper following our World Cup exit 🏴#T20WorldCup | #ENGvIND pic.twitter.com/D9GAlznTk9
जोस बटलर ने मैच के बाद कहा, 'भारत ने निश्चित रूप से हमें मात दी. हमने उन्हें 20-25 रन ज्यादा बनाने दिए. यह एक चुनौतीपूर्ण सतह थी जिस पर उन्होंने अच्छा खेला. उन्होंने हमें मात दी और जीत के पूरी तरह हकदार थे. 2022 की तुलना में बहुत अलग परिस्थितियां थी, इसका श्रेय भारत को जाता है.'
हमें मोईन से बॉलिंग करानी चाहिए थी: बटलर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










