
IND vs ENG T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में खामोश रहा रोहित शर्मा का बल्ला, फैन्स दे रहे रिटायरमेंट की सलाह
AajTak
इंग्लैंड से हारने के बाद भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप से आउट हो चुकी है. सेमीफाइनल मुकाबले में भी कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह एकबार फिर नाकाम रहे थे. देखा जाए तो रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2022 में19 की औसत से 116 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 106.42 का रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दस विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही रोहित ब्रिगेड अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. एडिलेड में हुए इस सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 169 रनों का टारगेट दिया था जिसे उसने 16 ओवर में ही हासिल कर लिया. अब फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड टीम का सामना पाकिस्तान से होगा.
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह भरोसे पर खरे नहीं उतरे. रोहित शर्मा को क्रिस जॉर्डन ने सैम कुरेन के हाथों कैच आउट कराया. रोहित ने 28 बॉल का सामना करते हुए महज 27 रनों का योगदान दिया और उन्होंने चार चौके लगाए. यानी कि रोहित का स्ट्राइक रेट 100 से भी कम का रहा.
रोहित शर्मा के सेमीफाइनल मुकाबले भी में नहीं चल पाने से भारतीय फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा. टीम इंडिया के कप्तान को लेकर मीम्स और कमेंट्स की बरसात आ गई है. कुछ फैन्स ने तो रोहित शर्मा को रिटायरमेंट की सलाह दे डाली. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि रोहित वर्ल्ड कप की टीम में रहने के लायक नहीं हैं.
About time, Rohit Sharma goes packing. Such a ridiculous batting and leadership entire season. Please retire him.#INDvsENG
It's time to Roshit 😂😂 pic.twitter.com/X2F5IhHuSf
Rohit sharma bats as if he is completely NEW in the game of cricket Doesnt have different options in batting Run a bowl is not expected. He must take RETIREMENT for india's wellbeing.@ishankishan51 is better option.@ImRo45 @imVkohli @BCCI #Cricket #INDvsENG #RohitSharma𓃵

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









