
IND vs ENG T20 Series: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में राहुल द्रविड़ की जगह कोई और होगा कोच! जानिए क्या है वजह
AajTak
टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट मैच के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन टी20 और फिर तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी...
IND vs EGN T20 Series: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच एजबेस्टन में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन टी20 और फिर तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. सभी सीरीज राहुल द्रविड़ की कोचिंग में होंगे, लेकिन एक मैच में द्रविड़ की जगह वीवीएस लक्ष्मण कमाल संभालते दिखाई देंगे.
यह मैच टी20 सीरीज का पहला मैच रहेगा. यह खुलासा मीडिया रिपोर्ट्स में हुआ है. बता दें कि अभी टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से एजबेस्टन में टेस्ट मैच खेला जा रहा है.
पहले टी20 के लिए लक्ष्मण हो सकते हैं कोच
ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो टेस्ट मैच 5 जुलाई को खत्म होगा. इसके एक दिन बाद यानी 7 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इस मैच में द्रविड़ को आराम दिया जाएगा और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया की कोचिंग करते नजर आ सकते हैं. इसका कारण है कि टेस्ट और टी20 मैच के बीच एक ही दिन का गैप है. हालांकि पहले टी20 के बाद बाकी मैचों द्रविड़ फिर से मोर्चा संभाल लेंगे.
आयरलैंड दौरे पर लक्ष्मण ही थे टीम इंडिया के कोच
बता दें कि इससे पहले हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड का दौरा किया था. वहां दो टी20 मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी. इस दौरे पर टीम इंडिया के कोच लक्ष्मण ही थे, क्योंकि राहुल द्रविड़ भारतीय टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे. वीवीएस लक्ष्मण इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के प्रमुख भी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









