
IND vs ENG Rohit Sharma: रोहित शर्मा के फुल टाइम कैप्टन बनने के बाद पहली बार हारा भारत, टूटा लगातार जीत का सिलसिला
AajTak
फुल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार 16 मैच जिताए. रोहित इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीतने वाले महज दूसरे भारतीय कप्तान हैं.
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में आयोजित तीसरे टी20 मैच में 17 रनों से हार का सामना पड़ा. 216 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी. पहले दो मैचों में भारत को जीत हासिल हुई थी जिसके चलते रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20 सीरीज को 2-1 से जीतने में कामयाब रही. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हार के साथ ही बतौर फुल टाइम कप्तान रोहित शर्मा के जीत का सिलसिला टूट गया.
फुल टाइम कप्तान बनने के बाद 16 मैच में जीत
कप्तान बनने के बाद रोहित के नेतृत्व में भारत ने पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड का टी20 सीरीज में 3-0 से सफाया किया. इसके बाद रोहित की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज दोनों में ही 3-0 के अंतर से जीत हासिल की. साथ ही श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज को 3-0 से और टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीतने में सफल रही. इसके बाद रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैच जिताए. मतलब फुल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को लगातार 16 मैच जिताए.
टी20 इंटरनेशनल में जीते लगातार 14 मैच
साथ ही रोहित शर्मा का बतौर टी20 कप्तान लगातार 14 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला भी टूट गया. रोहित ने इस दौरान बांग्लादेश (2 मैच), न्यूजीलैंड (4 मैच), वेस्टइंडीज (3 मैच), श्रीलंका (3 मैच) और इंग्लैंड (2) को हराया है. देखा जाए तो रोहित की कप्तानी में भारत ने टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर लगातार 19 इंटरनेशल मैच जीते. उनसे आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने अपने करियर में लगातार 20 इंटरनेशनल मैच जीते थे.
इंटरनेशनल मैचों में सबसे लंबा जीत का क्रम (बतौर कप्तान) 20- रिकी पोंटिंग (2003) 19- रोहित शर्मा (2019-22) 16- रिकी पोंटिंग (2006-07)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









