
IND vs ENG Ravindra Jadeja: 'सर' जडेजा ने बल्ले से मचाया धमाल, वर्ल्डकप के लिए तैयार है एक और फिनिशर
AajTak
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने नाबाद 46 रनों की पारी खेलकर जीत में उपयोगी योगदान दिया...
भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 मैच में 49 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. टीम इंडिया की जीत में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का अहम रोल रहा जिन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 रनों की नाबाद पारी खेली. रवींद्र जडेजा ने इस दौरान कुल 29 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए.
मुकाबले में एक समय भारतीय टीम के पांच विकेट 89 रनों पर गिर गए थे और उसका 150 रनों तक पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा था. लेकिन जडेजा की पारी के चलते ही भारतीय टीम 170 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई थी. रवींद्र जडेजा अपनी पूरी पारी में शानदार टच में दिखाई दिए और विकेट्स गिरने का प्रेशर उनपर बिल्कुल नहीं दिखा.
रोहित शर्मा ने की जमकर तारीफ
कप्तान रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. रोहित ने कहा, 'दबाव की परिस्थिति में जडेजा ने शानदार पारी खेली. हम चाहते थे कि कोई अंत तक बल्लेबाजी करे और हमें अच्छे तक स्कोर तक पहुंचाए. जडेजा ने यहां शतक बनाया था और उन्होंने उस फॉर्म को बरकरार रखा. वह काफी शांत थे और अंत में इसे अच्छी तरह से फिनिश किया. रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुए एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारत के लिए पहली पारी में 104 रन बनाए थे.
फिनिशर के लिए मजबूत की दावेदारी
ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम फिनिशर की तलाश कर रही है. दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या पहले से ही इस स्लॉट के लिए भी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं. ऐसे में अब रवींद्र जडेजा ने भी शानदार पारी खेलकर बता दिया है कि वह भी मैच फिनिश करने का दमखम रखते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








