
IND vs ENG Rajkot 3rd Test Playing 11: रवींद्र जडेजा-केएल राहुल बाहर बैठेंगे? कौन होगा जसप्रीत बुमराह का पार्टनर... तीसरे टेस्ट में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
AajTak
Rajkot Test, India vs England, Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच अब पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट राजकोट में 15 फरवरी से होगा. इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर रोहित शर्मा को खूब माथापच्ची करनी होगी. इस टेस्ट में किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, आइए आपको बताते हैं.
Team India Probable 11 for Rajkot Test, IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के शेष तीन मैचों के लिए BCCI ने टीम इंडिया का स्क्वॉड सामने आ चुका है. विराट कोहली आने वाले तीन मैचों के लिए भी टीम में नहीं हैं. व्यक्तिगत कारणों से वो ये तीन मैच नहीं खेलेंगे. वहीं श्रेयस इंजर्ड होने की वजह से टीम में शामिल नहीं किए गए हैं. वहीं उनका टेस्ट क्रिकेट का फॉर्म भी डांवाडोल रहा है.
रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की टीम में फिर वापसी हुई है, लेकिन उनके खेलने पर सस्पेंस हैं. फिटनेस मंजूरी के बाद भी उनका टीम में खेलना तय होगा. ऐसे में उनका खेलना तय नहीं है. जडेजा और राहुल को इंजरी के चलते विशाखपत्तनम में दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था.
ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी इसे लेकर कप्तान रोहित शर्मा को एक बार फिर मंथन करना होगा. रोहित किस कॉम्बिनेशन के साथ राजकोट टेस्ट में उतर सकते हैं. वो आपको बताएंगे लेकिन पहले देख लीजिए आने वाले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत का स्क्वॉड कैसा है.
आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.
रोहित टीम में नहीं करते हैं ज्यादा छेड़छाड़
रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ को देखा जाए तो वो अक्सर टीम में ज्यादा छेड़छाड़ करने से बचते हैं. वर्ल्ड कप 2023 इस बात का सबूत था. ऐसे में राजकोट टेस्ट में भी वाइजैग (विशाखापत्तनम) टेस्ट वाली टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को देखने को मिल सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









