
IND vs ENG Playing 11, T20 World Cup 2024: 4 स्पिनर्स के साथ उतरेगी भारतीय टीम? इंग्लैंड के खिलाफ ये हो सकती है प्लेइंग-11, रोहित का प्लान आया सामने
AajTak
IND vs ENG Playing 11, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (27 जून) भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मुकाबला नहीं हारी है. दूसरी ओर इंग्लैंड है, जिसने 2 मैच हारे हैं. भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बाहर किया है.
IND vs ENG Playing 11, T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम आज (27 जून) टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी. यह मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मुकाबला नहीं हारी है.
दूसरी ओर इंग्लैंड है, जिसने 2 मैच हारे हैं. भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बाहर किया है. जबकि इंग्लैंड टीम ने अमेरिका को हराया है. ऐसे में भारतीय टीम का कॉन्फिडेंस काफी हाई रहने वाला है.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
भारतीय टीम में हो सकती है चहल की वापसी?
ऐसे में इस सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों की प्लेइंग-11 में बदलाव की गुंजाइश ना के बराबर है. हालांकि गुयाना की पिच को देखते हुए कुछ दिग्गजों ने उम्मीद जताई है कि रोहित इस मैच में 4 स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकते हैं. टीम के पास लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जो इंग्लैंड के फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक और जॉनी बेयरस्टो जैसे दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उपयोगी साबित हो सकते हैं.
चहल को इस प्रतियोगिता में अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है और आगे भी ऐसा ही रहने की उम्मीद है क्योंकि भारत के रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप की स्पिन तिकड़ी को ही मौका देने की उम्मीद है. कुलदीप सुपर-8 में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









