
IND Vs ENG Playing 11 for 5th Test: देवदत्त पडिक्कल या रजत पाटीदार... आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन मचाएगा गदर, ये हो सकती है प्लेइंग-11
AajTak
धर्मशाला में आज से भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 से शुरू होगा. मगर इस मुकाबले के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने प्लेइंग-11 चुनना किसी सिरदर्द से कम नहीं होगा. उनके सामने रजत पाटीदार को लेकर चुनौती होगी.
India Vs England Playing 11 for 5th Test: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम आज धर्मशाला में मेहमान टीम इंग्लैंड को चारों खाने चित करने उतरेगी. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से धर्मशाला में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 से शुरू होगा.
मगर इस मुकाबले के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने प्लेइंग-11 चुनना किसी सिरदर्द से कम नहीं होगा. उनके सामने रजत पाटीदार को लेकर चुनौती होगी. पाटीदार को इस सीरीज में डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन वो अब तक कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं.
भारतीय टीम में हो सकते हैं ये बदलाव
ऐसे में देखना होगा कि क्या रोहित और टीम मैनेजमेंट पाटीदार पर ही भरोसा जताते हैं. या फिर स्क्वॉड में शामिल हुए नए प्लेयर देवदत्त पडिक्कल को मौका देते हैं. यदि यह बदलाव होता है, तो पडिक्कल का यह डेब्यू मुकाबला रहेगा. मगर बदलाव नहीं होता है, तो फिर पाटीदार पर अपनी जगह बनाए रखने का दबाव होगा.
साथ ही धर्मशाला में 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरा जाए या फिर 3 स्पिनर्स के साथ. यह तय करना भी कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक बड़ा सिरदर्द होगा. यदि 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरते हैं, तो कुलदीप यादव की जगह आकाश दीप को मौका दिया जा सकता है. मगर 3 स्पिनर कायम रखते हैं, तो कुलदीप ही खेल सकते हैं. बता दें कि आकाश बल्लेबाजी में भी मजबूती प्रदान करने की काबिलियत रखते हैं.
इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में एक बदलाव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








