
Ind vs Eng Live Score 3rd Test Day 2: रवींद्र जडेजा से बड़ी पारी की दरकार, भारत करेगा 500 रन पार... थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल
AajTak
India Vs England 3rd Test, Day 2, Rajkot: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में आज (16 फरवरी) तीसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन है. पहले दिन भारत का बोलबाला रहा. इस मैच की हाइलाइट्स लाइव स्कोर के लिए हमारे साथ बने रहें. दोनों ही टीमें 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं.
Rajkot Test, India Vs England 3rd Test, Day 2: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में जारी है. आज (16 फरवरी) मैच का दूसरा दिन है. इस समय विकेट पर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव टिके हुए हैं. भारत ने पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए.
ऐसा रहा राजकोट टेस्ट का पहला दिन
भारत ने इंग्लैंड की तर्ज पर बैजबॉल स्टाइल में शुरुआत की. लेकिन फिर एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए. भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जो 10 रन पर मार्क वुड की गेंद पर जो रूट को कैच थमा बैठे. इसके ठीक बाद शुभमन गिल भी 0 पर मार्क वुड का शिकार बन गए. फिर रजत पाटीदार भी 5 रन बनाकर आउट हो गए. रजत जब आउट हुए तो भारत का स्कोर 33-3 हुआ था.
इसके बाद रोहित और जडेजा के बीच चौथे विकेट के लिए 204 रनों की पार्टनरशिप हुई. रोहित शर्मा 131 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर आउट हुए. रोहित जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 237 रन था. फिर डेब्यू मैच खेल रहे सरफराज खान और रवींद्र जडेजा के बीच 87 रनों की पार्टनशिप हुई. हालांकि सरफराज दुर्भाग्यशाली रहे और जडेजा की कॉल पर रन आउट हो गए. सरफराज ने आउट होने से पहले 62 रनों की पारी खेली.
Centuries from Jadeja (110*) and Rohit Sharma (131) guide #TeamIndia to 326/5 at Stumps on Day 1 of the 3rd Test. Scorecard - https://t.co/eYpzVPnUf8 #INDvENG@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/KVSDlNKmQG

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









