
IND vs ENG, KL Rahul: रांची टेस्ट से पहले फैन्स के लिए खुशखबरी... टीम इंडिया में होगी केएल राहुल की वापसी!
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की टीम में वापसी हो सकती है. केएल राहुल को जांघ की मांसपेशियों (क्वाड्रिसेप्स) में चोट लग गई थी, जिससे वह अब पूरी तरह उबर चुके हैं.
भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है. जहां इंग्लैंड ने हैदराबाद टेस्ट में जीत हासिल की थी. वहीं भारत को वाइजैग (विशाखापत्तनम) और राजकोट टेस्ट में विजय प्राप्त हुई. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाना है. रांची टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है.
राहुल चोट से पूरी तरह उबर चुके
स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की इस मैच के लिए भारतीय टीम में वापसी हो सकती है. राहुल को जांघ की मांसपेशियों (क्वाड्रिसेप्स) में चोट लग गई थी, जिससे वह उबर चुके हैं. राहुल अपने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत के बाद दूसरा और तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने बताया कि राहुल ने पिछले सप्ताह 90 प्रतिशत फिटनेस हासिल कर ली थी.
Smiles all around here in Rajkot 😃👌#TeamIndia win the 3rd Test by 434 runs and take a 2⃣-1⃣ lead in the Test series 👏👏 Scorecard ▶️ https://t.co/FM0hVG5X8M#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/C5QeI757QN
इसी बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट मैच से आराम दिया जा सकता है. सूत्र ने कहा, 'भारतीय टीम मंगलवार को रांची के लिए रवाना होगी और बुमराह को आराम मिलने की संभावना है. राहुल मैच फिटनेस हासिल करने के करीब हैं और उनके टीम में शामिल होने की काफी संभावना है. उन्हें रांची टेस्ट के लिए उपलब्ध होना चाहिए.'
सीरीज के पहले मैच में केएल राहुल भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे. वह इसके बाद चोट कारण अगले दो मैच नहीं खेल सके. बुमराह की बात करें तो वह पांच मैचों की इस सीरीज में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं. उनके नाम तीन मैचों में 17 विकेट हैं. उन्होंने विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपने दम पर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी. भारत इस सीरीज में अभी 2-1 से आगे है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








