
IND vs ENG hyderabad Test: ओवरकॉन्फिडेंस का शिकार हुई भारतीय टीम... अपने घर में मिली इतिहास की सबसे बुरी हार
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैंचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया. रविवार को मैच के चौथे दिन ही मेहमान इंग्लैंड टीम ने 28 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस टेस्ट में ओली पोप ने 196 रनों की पारी खेली. साथ ही दूसरी पारी में टॉम हार्टली ने 7 विकेट झटके...
IND vs ENG Hyderabad Test: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट बेहद रोमांचक रहा. यह दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रहा. इसमें शुरुआत से ही भारतीय टीम ने अपनी पकड़ बनाई हुई थी. मगर आखिरी पारी में इंग्लैंड ने सारी बाजी ही पलट दी और यह मुकाबला 28 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
भारत की यह अपने घर में अब तक इतिहास की सबसे शर्मनाक हार है. दरअसल, भारतीय टीम पहली बार अपने घर में पहली पारी में 100 या उससे ज्यादा रनों की बढ़त बनाकर हारी है. इस मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 190 रनों की बढ़त बनाई थी.
हैदराबाद में पहली बार हारी भारतीय टीम
साथ ही हैदराबाद के इस मैदान पर भारतीय टीम की यह टेस्ट इतिहास में पहली हार है. इस टेस्ट मैच से पहले तक इस मैदान पर भारतीय ने कुल 5 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें से 4 जीते (लगातार) और 1 ड्रॉ (पहला मैच) रहा था. इस तरह हैदराबाद में भारतीय टीम की यह पहली हार है.
मगर इस मैच में फैंस अब तक यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर भारतीय टीम से हैदराबाद टेस्ट में गलती कहां हुई, जिस कारण जीता हुआ मैच हाथ से फिसल गया? इसमें बता दें कि सबसे बड़ी गलती भारतीय टीम का ओवरकॉन्फिडेंस ही रहा है.
इस तरह इंग्लैंड टीम को मैच में मिला फायदा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









