
IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार की हुई वापसी
AajTak
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने कहा कि लंबी सीरीज को देखते हुए बुमराह को रिलीज किया गया है. वहीं केएल राहुल को फिटनेस के चलते चौथे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा है. राहुल तीसरा टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. मुकेश कुमार को रांची टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ने का मौका मिला है. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से बढ़त बनाए हुए है.
बीसीसीआई ने कहा कि लंबी सीरीज को देखते हुए बुमराह को रिलीज किया गया है. वहीं केएल राहुल को फिटनेस के चलते चौथे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा है. राहुल तीसरा टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे. इतना ही नहीं धर्मशाला में होने वाले आखिरी और 5वें टेस्ट मैच में वह खेलेंगे या नहीं ये उनकी फिटनेस पर निर्भर होगा.
चौथे टेस्ट मैच से बाहर हुआ बुमराह और केएल राहुल
वहीं तेज गेंदबाज मनोज कुमार की टीम में वापसी हुई है, उन्हें तीसरे टेस्ट मैच से पहले रिलीज कर दिया गया था. तीसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल की स्थान पर देवदत्त पडिक्कल को टीम के साथ जोड़ा गया था. पडिक्कल टीम के साथ जुड़े रहेंगे और चौथे टेस्ट में उन्हें डेब्यू का मौका भी मिल सकता है. इसके अलावा रजत पाटिदार को चौथे टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. दो टेस्ट में रजत पाटिदार कोई कमाल नहीं दिखा पाए और चार पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है.
भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे
पांच टेस्ट मैच की सीरीज में रोहित शर्मा की टीम ने 2-1 की बढ़ बनाई हुई है. पहला मैच इंग्लैंड ने जीता, तो दूसरे में भारत ने जीत दर्ज की. राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को भारत ने 434 रनों के बड़े अंतर से जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. अब रांची में टीम इंडिया मुकाबला जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हर हाल में सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेंगे. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चौथा टेस्ट काफी कांटे का होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










