
IND vs ENG 3rd Test Playing-11: रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह पर सस्पेंस... आज इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में ये हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला आज (15 फरवरी) से राजकोट में खेला जाएगा. यह मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. फिलहाल, दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की ये टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. तीसरे मैच में दो प्लेयर सरफराज खान और ध्रुव जुरेल डेब्यू कर सकते हैं.
India Playing-11 vs England 3rd Test Match: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (15 फरवरी) से राजकोट में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 चुनना कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द हो सकता है.
इसका कारण है कि टीम में विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर मौजूद नहीं हैं. कोहली निजी कारणों से और अय्यर चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हैं. जबकि राहुल चौथे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं.
इस मैच से ये दो भारतीय कर सकते हैं डेब्यू
इन दिग्गजों की गैरमौजूदगी का फायदा स्टार प्लेयर सरफराज खान को मिल सकता है. उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है. यदि ऐसा होता है, तो यह उनके लिए डेब्यू मैच रहेगा. साथ ही विकेटकीपर केएस भरत भी फॉर्म में नहीं हैं.
ऐसे में भरत की जगह बतौर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है. यह जुरेल का डेब्यू मैच रहेगा. ऐसे में राजकोट टेस्ट से भारतीय टीम के दो प्लेयर डेब्यू को मौका मिल सकता है. दूसरी ओर स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं.
जडेजा और बुमराह के खेलने की भी उम्मीद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









