
IND vs ENG 3rd ODI: 'सर' जडेजा ने फील्डिंग में किया कमाल, इंग्लिश कप्तान बटलर का लिया अद्भुत कैच, Video
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में आयोजित तीसरे वनडे मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने दो कैच पकड़े. इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का पकड़ा गया कैच तो काफी खास रहा.
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का शुमार दुनिया के बेस्ट फील्डर में किया जाता है. एक बार फिर जडेजा ने इस बात को साबित किया है. रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आयोजित तीसरे वनडे में दो बेहतरीन कैच पकड़े. ये दोनों कैच जडेजा ने हार्दिक पंड्या के एक ही ओवर में लपके.
पहले लियाम लिविंगस्टोन को किया चलता
सबसे पहले उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन का कैच पकड़ा. पारी के 37वें ओवर की तीसरी गेंद को लिविंगस्टोन फाइन लेग के ऊपर से मारना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री रोप के बेहद नजदीक खड़े जडेजा ने गेंद पर नियंत्रण रखते हुए उसे लपक लिया. इसके दो गेंद बाद हार्दिक की गेंद पर जडेजा ने इंग्लिश कप्तान बटलर को भी पवेलियन भेजा.
...फिर जोस बटलर का लिया कैच
भारत को 260 रनों का टारगेट
जोस बटलर का यह कैच काफी अद्भुत अच्छा था क्योंकि जडेजा ने कैच लेन से पहले तो काफी दूरी तय की. बाद में उन्होंने डाइव लगाकर गेंद को लपक लिया. बटलर का विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की टीम संभल नहीं पाई और वह 275 से पहले ही ऑलआउट हो गई. सोशल मीडिया पर रवींद्र जडेजा के कैच का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









