
IND vs ENG 3rd ODI: अंग्रेजों के होश उड़ा देने वाले जसप्रीत बुमराह तीसरा वनडे क्यों नहीं खेल रहे, जानें...
AajTak
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच का पार्ट नहीं हैं. बुमराह की जगह फास्ट बॉलर मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में चांस दिय गया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है. मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. इस निर्णायक मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी. पहले मुकाबले में जहां भारत ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की थी. वहीं दूसरे मैच में अंग्रेजों ने भी पलटवार करते हुए भारतीय टीम को पराजित किया था.
मोहम्मद सिराज को मिली है जगह
वैसे मुकाबले की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को झटका लगा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में जकड़न की वजह से मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है. बुमराह काफी शानदार फॉर्म में चल रहे थे. पहले मुकाबले में उन्होंने 6 विकेट लेकर इंग्लिश टीम को तहस-नहस कर दिया था. इंग्लैंड की बात करें तो उसकी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है.
हम रिस्क नहीं लेना चाहते थे: रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने कहा, ' हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं. यह अच्छा ट्रैक दिख रहा है और पूरे मैच के दौरान नहीं बदलेगा. यह सीरीज का निर्णायक मैच है. हमने दौरे पर कुछ अच्छा गेम खेला है. हमने पिछले गेम से सीख ली है और उम्मीद है कि गलतियों को सुधारेंगे. हमने टी20 सीरीज में भी अच्छी गेंदबाजी की थी. उम्मीद है कि हम आज उन्हें एक कम स्कोर तक सीमित कर पाएंगे. बुमराह को थोड़ी इंजरी (niggle) है और हम रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. इसलिए सिराज को मौका मिल रहा है.
दोनों टीमों की संभावित XI

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









