
IND vs ENG 2nd T20 Match: 4 महीने बाद साथ खेलेंगे रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत; मिशन वर्ल्ड कप का असली आगाज
AajTak
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में होगा...
IND vs ENG 2nd T20 Match: भारतीय टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी. मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है.
इस मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली, मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत की वापसी हो रही है. ऐसे में यह मैच इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मिशन का असली आगाज होगा. कोहली और रोहित करीब पांच महीने बाद टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे, जबकि पंत ने पिछले ही महीने टी20 मैच खेला था.
मार्च में साथ खेले थे रोहित, कोहली और पंत
फैन्स के लिए एक अच्छी खबर ये भी है कि यह तीनों प्लेयर रोहित, कोहली और पंत 4 महीने बाद एक साथ खेलते नजर आएंगे. इससे पहले इन तीनों ने इसी साल 4 मार्च को एक साथ टीम इंडिया के लिए मैच खेला था. यह मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट था, जिसमें भारतीय टीम को पारी और 222 रनों से जीत मिली थी.
श्रीलंका के खिलाफ यह वही मैच था, जिसमें रवींद्र जडेजा ने नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी. साथ ही मुकाबले में ऋषभ पंत ने 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. मैच में जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. इस मैच में रोहित शर्मा ने 29 और कोहली ने 45 रन बनाए थे.
मिशन वर्ल्ड कप के तहत उतरेगी फुल स्ट्रेंथ टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









