
IND vs ENG 2nd ODI Match: टीम इंडिया 11 साल में इंग्लैंड से सिर्फ एक सीरीज हारी, आज 11वीं बार जीत का मौका
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला आज लॉर्ड्स में शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा. सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है.
IND vs ENG 2nd ODI Match: टीम इंडिया और इंग्लैंड आज फिर आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. यह मैच शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा. पहला मुकाबला 10 विकेट से जीतकर टीम इंडिया पहले से ही सीरीज में 1-0 से आगे है.
ऐसे में यदि आज भारतीय टीम मैच जीतती है, तो 2-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. जबकि इंग्लैंड टीम ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाई है. ऐसे में मेजबान टीम वनडे मैचों की सीरीज नहीं हारना चाहेगी. यदि आज इंग्लैंड जीतती है, तो सीरीज 1-1 से बराबर होगी. ऐसे में तीसरा मैच निर्णायक होगा.
पिछली बार इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त दी थी
बता दें कि टी20 की तरह ही वनडे मैचों की सीरीज में भी इंग्लैंड के लिए पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया को हराना टेढ़ी खीर ही रहा है. यदि पिछले 11 सालों की बात करें, तो इंग्लैंड टीम ने सिर्फ एक बार ही भारतीय टीम को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में शिकस्त दी है. इस दौरान टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 बार सीरीज में हराया है. पिछली बार भारतीय टीम अपने ही घर में इंग्लैंड से भिड़ी थी, तब 2-1 से हराया था.
भारतीय टीम के पास 11वीं सीरीज जीतने का मौका
यदि ओवरऑल बात करें तो, दोनों टीमों के बीच अब तक 19 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गईं. इसमें भारतीय टीम ने 10 बार जीत हासिल की, जबकि इंग्लैंड टीम सिर्फ 7 सीरीज ही अपने नाम कर सकी. इस दौरान दो वनडे सीरीज ड्रॉ खेली गईं. इस तरह आज टीम इंडिया के पास लॉर्ड्स मैच जीतकर इंग्लैंड से 11वीं वनडे सीरीज जीतने का मौका है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









