
IND Vs ENG 1st Test Match: भारतीय फिरकी के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों ने टेके घुटने... रवींद्र जडेजा, अश्विन, अक्षर पटेल ने बैजबॉल को रौंदा
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (25 जनवरी) से हैदराबाद में खेला जा रहा है. मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड टीम बैटिंग करने उतरी और पहले ही दिन 246 रनों पर सिमट गई. भारतीय स्पिन तिकड़ी रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने मिलकर 8 विकेट झटके.
IND Vs ENG 1st Test Match: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (25 जनवरी) से हैदराबाद में खेला जा रहा है. इस मैच से पहले इंग्लैंड टीम के बैजबॉल की काफी चर्चा रही, लेकिन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, उप्पल स्टेडियम में भारतीय फिरकी ने अपना कमाल दिखाया.
हैदराबाद टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करने उतरी थी. मगर जब भारतीय स्पिनर्स ने अपना कहर बरपाना शुरू किया, तो उसका यह फैसला गलत साबित हो गया. भारतीय स्पिन तिकड़ी के आगे इंग्लैंड की टीम पहले ही दिन 246 रनों पर सिमट गई.
भारतीय स्पिन तिकड़ी ने झटके 8 विकेट
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच में तीन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के साथ उतरी. इन तीनों स्पिनर्स ने मिलकर पहली पारी में कुल 8 विकेट झटके. इस दौरान अश्विन और जडेजा ने 3-3 सफलता हासिल की. जबकि अक्षर को 2 विकेट मिले.
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2 सफलताएं मिली. जबकि होमग्राउंड पर खेल रहे मोहम्मद सिराज कोई विकेट नहीं ले सके. इस तरह भारतीय स्पिनर्स के आगे इंग्लैंड टीम का बैजबॉल गेम पूरी तरह से ध्वस्त नजर आया. मैच में इंग्लिश टीम का रनरेट भी 3.75 का ही रहा. मगर जब इंग्लैंड टीम अपना बैजबॉल गेम खेलने में सफल होती है, तब यह रनरेट 5 से भी ऊपर का होता है.
इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ही कर सके मुकाबला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









