
Ind Vs Eng 1st ODI: ‘इंग्लैंड नहीं डकलैंड…’, खाता नहीं खोल सके 4 बल्लेबाज, मीमर्स ने लिए मज़े
AajTak
इंग्लैंड ने पहले वनडे मैच में सिर्फ 110 का स्कोर बनाया, जो भारत के खिलाफ उसका सबसे कम स्कोर है. टीम इंडिया के बॉलर्स के आगे इंग्लैंड की हालत खराब थी तो ट्विटर यूजर्स ने भी जमकर मज़े ले लिए.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की घातक बॉलिंग देखने को मिली. जसप्रीत बुमराह ने यहां 6 विकेट लिए और इंग्लैंड सिर्फ 110 पर ही ऑलआउट हो गई. भारतीय बॉलर्स ने ऐसी खतरनाक बॉलिंग की कि इंग्लैंड के चार बल्लेबाज तो खाता नहीं खोल सके, जिसमें जो रूट, बेन स्टोक्स जैसे बड़े नाम शामिल रहे. इंग्लैंड के ऐसे बुरे हाल पर सोशल मीडिया पर फैन्स ने मज़े भी लिए और कई तरह के मीम बने. पहले वनडे में इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने खाता नहीं खोला. बेन स्टोक्स 1 और जो रूट सिर्फ 2 ही बॉल खेल सके.
ट्विटर पर यूजर्स ने इंग्लैंड को डकलैंड बता दिया, जहां सिर्फ डक (जीरो) ही डक हैं. इतना ही नहीं कुछ यूज़र्स ने डक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं. इनके अलावा इंग्लैंड को बुरी बल्लेबाजी के लिए ट्रोल किया गया और हंसते हुए कई तस्वीरें पोस्ट की.
Let's laugh on Duckland #INDvsENG pic.twitter.com/G8BjsxkMxC
Duckland😂😂😂😂😂🤣🤣 pic.twitter.com/hNAGZL3Ymz
3 ducks in a single innings We ain't England, We are Duckland😍.#INDvsENG
आपको बता दें कि पहले वनडे में इंग्लैंड सिर्फ 110 रन बना पाई. जो भारत के खिलाफ वनडे में उसका सबसे कम स्कोर है. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 6 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी को 3 और प्रसिध कृष्णा को एक विकेट मिला. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









