
IND vs ENG: सूर्यकुमार को लेकर रोहित शर्मा की भविष्यवाणी सही साबित हुई... 10 साल पुराना ट्वीट वायरल
AajTak
सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 117 रनों की शानदार पारी खेली. अब सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का दस साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है.
सूर्यकुमार यादव सीमित ओवर्स क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए नई उम्मीद बनकर उभरे हैं. सूर्यकुमार यादव ने रविवार को नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में 117 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया को भले ही मुकाबले में 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन सूर्या ने अपनी पारी से भारतीय फैन्स का दिल जरूर जीत लिया.
सूर्यकुमार यादव के टी20 शतक बनाने के बाद सोशल मीडिया पर भारत के कप्तान रोहित शर्मा का 10 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है. रोहित ने 10 दिसंबर 2011 को ट्विटर पर लिखा था, 'चेन्नई में बीसीसीआई के पुरस्कार समारोह का समापन हो गया है. कुछ शानदार क्रिकेटर आ रहे हैं. मुंबई के सूर्यकुमार यादव भी भविष्य में कमाल कर सकते हैं.' इससे पता चलता है कि रोहित को सूर्यकुमार यादव के टैलेंट से भली-भांति परिचित थे.
सूर्यकुमार यादव टी20 में भारत के लिए शतक लगाने वाले महज 5वें बल्लेबाद हैं. सूर्यकुमार से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा केएल राहुल, सुरेश रैना और दीपक हुड्डा यह कारनामा कर पाए थे. टी20 इंटरनेशनल में तो रोहित शर्मा 4 और केएल राहुल 2 शतक लगा चुके हैं. वहीं, सुरेश रैना और हुड्डा ने एक-एक शतक लगाए थे.
ऐसा रहा मुकाबला...
मैच की बात करें तो, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने सात विकेट पर 215 रनों का स्कोर खड़ा किया. डेविड मलान ने 39 गेंद पर 77 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े. वहीं, लियाम लिविंगस्टोन ने 29 गेंदों में चार छक्के की मदद से नाबाद 42 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.
जवाब में भारतीय टीम नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी और उसे 17 रनों से हार का सामना पड़ा. सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 117 और श्रेयस अय्यर ने 28 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड की ओर से रीस टॉप्ली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं क्रिस जॉर्डन और डेविड विली को दो-दो सफलताएं हासिल हुईं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









