
Ind vs Eng: शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच न मिलने पर कोहली हैरान, कही ये बड़ी बात
AajTak
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वनडे सीरीज के आखिरी मैच में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच नहीं मिलने पर हैरानी जताई. यही नहीं कोहली ने भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज न मिलने पर भी हैरानी व्यक्त की.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वनडे सीरीज के आखिरी मैच में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच नहीं मिलने पर हैरानी जताई. यही नहीं कोहली ने भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज न मिलने पर भी हैरानी व्यक्त की. शार्दुल ने मैच में 30 रन बनाने के अलावा चार विकेट भी लिए, जबकि भुवनेश्वर ने पूरी श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी की. इंग्लैंड की तरफ से नाबाद 95 रन की पारी खेलने वाले सैम कुरेन को मैन ऑफ द मैच और सीरीज में 219 रन बनाने वाले जॉनी बेयरस्टॉ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. मैच के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि मुझे हैरानी है कि शार्दुल को मैन ऑफ द मैच और भुवी को मैन ऑफ द सीरीज नहीं चुना गया. सबसे अधिक श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी की.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









