
Ind vs Eng: शमी की बल्लेबाजी से इंग्लैंड पस्त, बुमराह के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी
AajTak
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी बॉलिंग का जलवा कई बार दिखा चुके हैं. शमी की स्विंग होती गेंदों का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती होती है. लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने बल्ले से कमाल किया है.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी बॉलिंग का जलवा कई बार दिखा चुके हैं. शमी की स्विंग होती गेंदों का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती होती है. लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने बल्ले से कमाल किया है. (Photo-Getty Images) शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह के साथ 9वें विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की. उन्होंने अपने करियर का दूसरी फिफ्टी जड़ी. शमी ने पारी के 106वें ओवर में मोईन अली की गेंद पर छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया. (Photo-Getty Images) शमी ने 57 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. उन्होंने 70 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली. शमी ने 6 चौके और 1 छक्का लगाया. शमी के टेस्ट करियर का ये दूसरा अर्धशतक है. (Photo-Getty Images)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









