
Ind Vs Eng: 'लॉर्ड्स वाली गलती दोहरा रहा इंग्लैंड', अपनी ही टीम पर बरसे माइकल वॉन
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया मज़बूत स्थिति में है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी टीम की कई गलतियों को उजागर किया है और रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं.
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेले गए टेस्ट मैच के शुरुआती तीन दिन भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला. मेजबान इंग्लैंड ने पहले बॉलिंग में गलतियां की और बाद में टॉप ऑर्डर भी फेल साबित हुआ. अपनी टीम का ऐसा हाल देखकर पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी भड़क गए और कहा कि इंग्लैंड पुरानी गलती को दोहरा रही है.
माइकल वॉन ने कहा कि पिछले साल लॉर्ड्स के मैदान पर जो हुआ था, एक बार फिर वही होता दिख रहा है. पूर्व इंग्लिश कप्तान बोले कि सुबह के सेशन में इंग्लैंड ने बहुत गलतियां की, वह बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैक्कुलम के फैन हैं लेकिन यहां दोनों चूक गए.
मैच की लाइव कवरेज के लिए क्लिक करें
माइकल वॉन बोले कि जब पिच फ्लैट होती है, तब दोनों की रणनीति काम कर रही थी. लेकिन एजबेस्टन में ओवरसीज़ कंडीशन होते ही दोनों की लय बिगड़ गई. जसप्रीत बुमराह के सामने स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने जैसी बॉलिंग की, वह बेहतर नहीं थी. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड ने पिछले साल भी शॉर्ट बॉल की रणनीति अपनाई थी, जो उन्हें भारी पड़ी थी.
इतना ही नहीं इंग्लैंड की जब बैटिंग चल रही थी, उस वक्त दूसरे दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले जब नाइट वॉचमैन जैक लीच को भेजा गया. माइकल वॉन बोले कि ये ‘बैज़बॉल’ एरा में ये अजीब था, क्योंकि आधा घंटा बचा था और ऐसे वक्त में बेन स्टोक्स को जाकर वहां पर कुछ शॉट खेलने चाहिए थे. नाइट वॉचमैन भेजने का प्लान पूरी तरह फेल साबित हुआ.
आपको बता दें कि एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की और 416 का पहाड़-सा स्कोर बनाया. टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने 146, रवींद्र जडेजा ने 104 रनों की पारी खेली. इसके बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को भी तहस-नहस कर दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









