
Ind vs Eng: लॉर्ड्स में राहुल-रोहित ने दिखाया रंग, 47 साल बाद शतकीय साझेदारी
AajTak
टेस्ट मैच का पहला दिन भारत के बल्लेबाजों के नाम रहा. ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. टेस्ट मैच का पहला दिन भारत के बल्लेबाजों के नाम रहा. ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की. टीम इंडिया ने पहले दिन स्टंप्स तक 3 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए. राहुल 127 और अजिंक्य रहाणे 1 रन पर नाबाद लौटे. A 💯- run partnership for #TeamIndia openers at Lord's 👏👏 Live - https://t.co/KGM2YELLde #ENGvIND pic.twitter.com/BVKle9QyMt
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










