
Ind vs Eng: राहुल का 'सुपरमैन अवतार', बाउंड्री पर हवा में छलांग लगाते हुए रोका सिक्स
AajTak
राहुल की फील्डिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. उन्होंने पांचवें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को बाउंड्री के पार जाने से रोका.
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को हर विभाग में मात दी. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए भारत को निर्धारित 20 ओवर में 124 रन पर रोक दिया. इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 125 रनों के लक्ष्य को 15.3 ओवर में हासिल कर लिया. भारत के ओपनर के एल राहुल ने बल्लेबाजी में कोई कमाल तो नहीं दिखाया, लेकिन फील्डिंग में जरूर उन्होंने अपनी टीम के लिए कुछ रन बचाए. राहुल की फील्डिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. उन्होंने पांचवें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर हवा में छलांग लगाते गेंद को बाउंड्री के पार जाने से रोका. अक्षर पटेल की गेंद पर जोस बटलर ने सिक्स मारना चाहा. लेकिन बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे राहुल ने छलांग लगाकर पहले कैच लपका. इसके बाद राहुल ने देखा कि उनका संतुलन बिगड़ रहा है तो उन्होंने गिरने से पहले गेंद को बाउंड्री के अंदर फेंक दिया. Spectacular 🤩🤩 We know that's not a wicket but the athleticism on display there from KL Rahul to save a six is worth a special mention, and more 💙 🏴 - 31/0 (4.3)#INDvENG pic.twitter.com/3ryXX4ZGsl
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









