
IND vs ENG: रांची में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, लगातार 17वीं सीरीज जीतने का बड़ा मौका... बैजबॉल का रोहित सेना बजाएगी बैंड
AajTak
भारतीय टीम शुक्रवार से रांची शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड की बैजबॉल शैली को ध्वस्त कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी. इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है.
4th Test, Ranchi, IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से आगे टीम इंडिया के सामने अब सीरीज जीत का लक्ष्य है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम शुक्रवार से रांची शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड की बैजबॉल (आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी) शैली को ध्वस्त कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा.
अपनी धरती पर एक और सीरीज जीत पर नजर
टीम इंडिया की निगाहें घरेलू मैदान पर लगातार 17वीं सीरीज जीतने पर लगी हैं. 2012 में एलिस्टेयर कुक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम से हारने के बाद भारतीय टीम अपनी धरती पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है. उसके बाद उसने जो 47 टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से 38 में जीत दर्ज की है. इस बीच उसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से ही हार का सामना करना पड़ा.
Getting Ranchi Ready 👌 👌#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/UiZnrbdWBc
विराट कोहली, केएल राहुल और खराब फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की तरफ से युवा बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. फिर चाहे वह यशस्वी जायसवाल हो या सरफराज खान.
शीर्ष क्रम में जायसवाल-गिल से खास उम्मीदें

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












