
IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह... ट्विटर पर फूटा फैन्स का गुस्सा
AajTak
ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है. अश्विन ने अबतक 86 टेस्ट मैचों में 442 विकेट चटकाए हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन में भी दिलचस्प बदलाव देखने को मिले. रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में चेतेश्वर पुजारा ओपनिंग करने उतरे. वहीं रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला.
पांचों मैच में नहीं मिला मौका
जसप्रीत बुमराह और भारतीय टीम प्रबंधन ने टीम में एकमात्र स्पिनर के रूप में रवींद्र जडेजा के साथ जाने का फैसला किया क्योंकि वह टीम को बल्लेबाजी में भी गहराई प्रदान करते हैं. एजबेस्टन टेस्ट में नहीं खेलने का मतलब यह हुआ कि रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड में पांच मैचों की पूरी सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल पाए.
रविचंद्रन अश्विन कोविड -19 के कारण दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में बाद में टीम में शामिल हुए थे. लेकिन वह खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो चुके थे. रविचंद्रन अश्विन के अंतिम एकादश में नहीं होने से क्रिकेट फैन्स काफी हैरान दिखाई दिए और उन्होंने ट्विटर पर इसे लेकर अपनी भड़ास निकाली.
अश्विन ने नवंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अश्विन ने अबतक 86 टेस्ट मैचों में 24.13 की औसत से 442 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान अश्विन ने 30 बार पारी में पांच विकेट हॉल हासिल किए. वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो अश्विन ने अबतक 123 टेस्ट पारियों में 26.88 की औसत से 2931 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और 12 अर्धशतक निकले.
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (कप्तान).

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









