
Ind vs Eng: माइकल वॉन ने मुंबई इंडियंस को बताया टीम इंडिया से बेहतर, जाफर ने दिया ये जवाब
AajTak
माइकल वॉन ने शुक्रवार को मैच खत्म होने के बाद ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि टी20 फॉर्मेट में मुंबई इंडियंस की टीम मौजूदा टीम इंडिया से बेहतर है. उनके इस ट्वीट पर यूजर्स ने तगड़ा जवाब दिया. एक ने लिखा कि टेस्ट में कर्नाटक की टीम इंग्लैंड से ज्यादा बेहतर है.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भारतीय टीम पर टिप्पणी कर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने टी-20 सीरीज के पहले मैच में हारने वाली भारतीय टीम पर तंज कसा है. वॉन ने भारतीय टीम की तुलना इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से कर दी है. Not all teams are lucky enough to play four overseas players Michael😏 #INDvENG https://t.co/sTmGJLrNFt माइकल वॉन ने शुक्रवार को मैच खत्म होने के बाद ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि टी20 फॉर्मेट में मुंबई इंडियंस की टीम मौजूदा टीम इंडिया से बेहतर है. उनके इस ट्वीट पर यूजर्स ने तगड़ा जवाब दिया. एक ने लिखा कि टेस्ट में कर्नाटक की टीम इंग्लैंड से ज्यादा बेहतर है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








