
IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, ये प्लेयर स्क्वॉड में शामिल
AajTak
भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को शामिल किया गया है.
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स के कंधों पर होगी. टीम में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को भी जगह मिली है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भाग नहीं ले पाए थे.
5वें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स, जैक लीच, एलेक्स लीज, क्रेग ओवरटन, जेमी ओवरटन, ओली पोप, मैटी पॉट्स, जो रूट.
इंग्लैंड और भारत के बीच यह पांचवां टेस्ट मैच 1-5 जुलाई तक एजबेस्टन में खेला जाना है. सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम को 2-1 की बढ़त हासिल है. पिछले साल चार टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम में कोरोना वायस के मामले पाए गए थे जिसके बाद यह पांचवां मैच टाल दिया गया था.
इंग्लैंड के हौसले काफी बुलंद
इंग्लैंड ने सोमवार को ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच जीतकर किवी टीम का सफाया 3-0 से सफाया कर दिया था. ऐसे में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड के हौसले काफी बुलंद हैं. अब नए कोच और कप्तान के नेतृत्व में इंग्लिश टीम आक्रामकर क्रिकेट खेल रही है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज से पहले ही ईसीबी ने ब्रेंडन मैक्कुलम को टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया था. वहीं जो रूट के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया. दोनों ने अब चंद महीनों में टीम की किस्मत बदल कर रख दी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









