
IND vs ENG: 'बैजबॉल' फुस्स हो गया... इंग्लैंड की हार पर आगबबूला हुए ये दिग्गज कप्तान
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में ‘बैजबॉल’ रवैये की आलोचना करते हुए कहा है कि मेहमान टीम को हमेशा आक्रामक होकर खेलने की रणनीति की जगह मैच की स्थिति के अनुसार खेलने की जरूरत है. इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैक्कुलम के उपनाम ‘बैज’ के आधार पर टीम के आक्रामक तेवरों को ‘बैजबॉल’ नाम दिया गया है.
'Bazball' approach: टीम इंडिया के आक्रमण के सामने ‘बैजबॉल’ शैली पूरी तरह से नाकाम साबित हुई. पिछले डेढ़ साल में क्रिकेट जगत में बैजबॉल के चर्चे हैं और इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले 18 में से 13 टेस्ट जीते थे. लेकिन अब भारत में 'बैजबॉल' फुस्स हो गया. टीम इंडिया ने रविवार को राजकोट में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों से हराकर टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारतीय टीम के 557 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 122 रनों पर ढेर हो गई. मेजबान टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. अंतिम दो टेस्ट रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे.
नासिर हुसैन और माइकल वॉन की खरी-खरी
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ‘बैजबॉल’ (बेहद आक्रामक होकर खेलने की रणनीति) रवैये की आलोचना की है. इन पूर्व कप्तानों का कहना है कि मेहमान टीम को हमेशा आक्रामक होकर खेलने की रणनीति की जगह मैच की स्थिति के अनुसार खेलने की जरूरत है. इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैक्कुलम के उपनाम ‘बैज’ के आधार पर टीम के आक्रामक तेवरों को ‘बैजबॉल’ नाम दिया गया है.
... सबसे खराब हार
वॉन ने ‘टेलीग्राफ.सीओ.यूके’ पर अपने कॉलम में लिखा, ‘यह (बेन) स्टोक्स और ब्रेंडन मैक्कुलम के नेतृत्व में सबसे शर्मनाक हार थी और इसने उनकी रणनीति को उजागर किया. वे हर मौके पर आक्रामक नहीं हो सकते, उन्हें अपने लम्हों को चुनना होगा.’
हुसैन भी वॉन से सहमत दिखे. हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘बैजबॉल आक्रामक होने के बारे में है, लेकिन यह दबाव झेलने के बारे में भी है.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









