
Ind Vs Eng: पुजारा-रहाणे से अलग कोहली की बल्लेबाजी अब बड़ी चिंता, कब खत्म होगा कप्तान के रनों का सूखा?
AajTak
चेतश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी को लेकर लंबे वक्त से बात हो रही है, लेकिन इस बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर भी अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं. लीड्स टेस्ट की पहली इनिंग के साथ ही विराट कोहली को कुल 50 इनिंग्स हो गई हैं, जब उनका आखिरी शतक आया था.
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को उम्मीद थी कि इस सीरीज़ में इतिहास रचा जाएगा. लेकिन लीड्स टेस्ट की पहली ही पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बुरे सपने के जैसे दिखाई दी. टीम इंडिया के बुरे प्रदर्शन के साथ ही एक बार फिर दिग्गजों पर सवाल खड़े होने लगे हैं, जो लंबे वक्त से रनों की बरसात के लिए तरस रहे हैं. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी को लेकर लंबे वक्त से बात हो रही है, लेकिन इस बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर भी अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं. लीड्स टेस्ट की पहली इनिंग के साथ ही विराट कोहली को कुल 50 इनिंग्स हो गई हैं, जब उनका आखिरी शतक आया था. फिर दोहरा रहे हैं साल 2014 वाली गलती... शतक से इतर भी विराट कोहली लगातार बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं और अगर इस टूर की अबतक बात करें तो एक बार फिर विराट कोहली की पुरानी कमी निकलकर सामने आ रही है. बाहर जाती हुई गेंद को छेड़ना और विकेट देकर चले जाना, यही कमी इंग्लैंड के 2014 के दौरे पर देखी गई थी. विराट कोहली ने 2018 में इसपर काफी बेहतर काम किया और रन भी बनाए थे, लेकिन अब 2021 में फिर वही कहानी दोहराई जा रही है. लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद जब विराट कोहली से इंग्लैंड में रन बनाने के मंत्र के बारे में सवाल हुआ तो उन्होंने कहा था कि यहां आपको अपना घमंड जेब में डालकर रन बनाने पड़ते हैं. लीड्स टेस्ट के टॉस के दौरान जब उनसे सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि वह टीम परफॉर्मेंस में विश्वास करते हैं, अपने प्रोसेस पर ध्यान देते हैं और टीम की जीत में किसी भी तरह से सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









